फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teachers did not get books due to indifference of those responsible

Maharajganj News: जिम्मेदारों की उदासीनता से शिक्षकों को नहीं मिलीं पुस्तकें

Sat, 10 Feb 2024 03:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 10 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Teachers did not get books due to indifference of those responsible
महराजगंज। बच्चों को बेहतर ढंग से पढ़ने के लिए शिक्षक संदर्शिका पुस्तक शिक्षकों को दी जानी थी, लेकिन यह स्टोर की शोभा बढ़ा रही है। पुस्तक में इस बात का उल्लेख है कि बच्चों को कैसे रोचक ढंग से पढ़ाया जाए। पुस्तक स्कूल तक तो दूर की बात बीआरसी स्तर पर भी नहीं पहुंची है। वहीं अधिकारियों के अनुसार पुस्तक शिक्षकों तक पहुंच गई है। दूसरी ओर शिक्षक पुस्तक नहीं मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह बदलने की तैयारी है। इसके लिए शिक्षकों को भी छह-छह किताबों का एक सेट भी देने की व्यवस्था की गई है। यह किताबें शिक्षकों को पढ़ाने के तरीके बताएंगी। एनसीईआरटी ने इस बार कक्षा एक से तीन तक के लिए सहज नाम से पुस्तकें भेजी हैं। कक्षा एक के लिए सहज-1, कक्षा दो के लिए सहज-2 और कक्षा तीन के लिए सहज-3 किताबें आई हैं। सहज में कक्षा के हिसाब से भाषा और गणित विषय की सामग्री दी गई है, जिसका मकसद बच्चों में भाषा और गणित का विकास करना है। इसके अलावा पहली बार उक्त कक्षाओं को पढ़ाने वाले हर शिक्षक के लिए छह-छह किताबों का सेट भेजा गया है। इन किताबों का नाम आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका रखा गया है। हर कक्षा के लिए एक किताब, भाषा और एक गणित विषय पर आधारित है। इस प्रकार कक्षा एक से तीन तक के लिए कुल छह किताबों का एक-एक सेट हर शिक्षक के लिए आया है। बच्चों के लिए आई सहज पुस्तिका को कैसे पढ़ाना है? यह सब आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका में दिया गया है। यानी सहज पुस्तिका को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका पुस्तिकाओं का गहन अध्ययन करना होगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि पुस्तकों का वितरण करा दिया गया है। अगर ऐसी बात है तो इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed