{"_id":"690fa65637c2615387067fac","slug":"teachers-creativity-will-be-enhanced-instructions-for-storytelling-competition-maharajganj-news-c-206-1-go11002-163644-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शिक्षकों की निखरेगी रचनात्मकता, स्टोरी टेलिंग कंपटीशन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शिक्षकों की निखरेगी रचनात्मकता, स्टोरी टेलिंग कंपटीशन के निर्देश
विज्ञापन
महानिदेशक स्कूल शिक्षा का डायट पहुंचा निर्देश पत्र
गूगल फार्म के जरिये शिक्षक कर सकेंगे आवेदन
महराजगंज। परिषदीय स्कूल के शिक्षकों में रचनात्मकता के विकास के लिए स्टोरी टेलिंग कंपटीशन होगा। बेसिक शिक्षा महानिदेशक की तरफ से स्पर्धा आयोजित कराने के लिए डायट को पत्र प्राप्त हुआ है। स्पर्धा में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षकों का आवेदन गूगल फार्म के जरिये लिया जाएगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता बढ़ाने और बच्चों को रुचिकर तरीके से पढ़ाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे। इसके लिए टीएलएम सहित अन्य विधियों से प्रशिक्षण कार्यक्रम भी डायट की तरफ से समय-समय पर दिए जाते है। नये आदेश के क्रम में स्टोरी टेलिंग कंपटीशन (कहानी सुनाने की स्पर्धा) आयोजित की जाएगी जो इसी महीने में होनी है। स्पर्धा की निगरानी के लिए आवेदन गूगल फार्म के जरिये लेने के निर्देश भी प्रभावी किए गए हैं। आयोजन में डायट का साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी व सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को देने के लिए भी निर्देश दिया गया है। आयोजन के बाद प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक शिक्षक का चयन कर सूची भी भेजनी है।
एससीईआरटी की तरफ से स्टोरी टेलिंग कंपटीशन के लिए पत्र मिला है। यह स्पर्धा राज्य परियोजना कार्यालय की निगरानी में होनी है जिसका उद्देश्य पढ़ाने के तरीकों में रचनात्मकता की वृद्धि करना है। आयोजन तिथि शीघ्र तय की जाएगी।
विज्ञापन
-सत्येंद्र कुमार सिंह, प्राचार्य डायट