फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teacher's body found in toilet

Maharajganj News: शौचालय में मिला शिक्षक का शव

Fri, 27 Jun 2025 08:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 27 Jun 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Teacher's body found in toilet
फरेंदा (महराजगंज)। बृजमनगंज के सहजनवां में तैनात शिक्षक का शव शुक्रवार की सुबह शौचालय में मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

गाेरखपुर के कौड़ीराम क्षेत्र के गजपुर निवासी रामनिवास (35) बृजमनगंज क्षेत्र के सहजनवां बाबू के उच्चतर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उन्होंने अपना निजी मकान फुलमनहा गांव के जगदेवपुर में बनवाया था। वह मकान में अकेले रहते थे, जबकि परिजन गोरखपुर में रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह टहलकर वापस कमरें में गए जब काफी देर तक बाहर नहीं निकले तो लोगों को आशंका हुई तो लोगों ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। काफी प्रयास के बाद दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। कुछ लोगों ने खिड़की से अंदर देखा तो शौचालय में गिरे पड़े थे। साथी शिक्षकों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे। जहां शौचालय में ही उनकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने शव को बाहर निकाल कर सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed