फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teacher,student

शिक्षक-विद्यार्थी स्कूल को बनाएंगे स्वच्छ

Sun, 14 Feb 2021 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
teacher,student
मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय की अवधारणा को परिषदीय स्कूलों में किया गया लागू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के 1695 विद्यालयों को शिक्षक-विद्यार्थी स्वच्छ बनाएंगे। इसी उद्देश्य से मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय की अवधारणा को लागू किया गया है।

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा हिंदी व अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय के रूप में कुल 1695 विद्यालय संचालित होते हैं। इन विद्यालयों में अब तक साफ-सफाई गांव केे सफाईकर्मी आदि द्वारा की जाती है। स्वच्छता को लेकर विद्यार्थियों व शिक्षकों का भी दायित्व निर्धारण करने के उद्देश्य से मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय की अवधारणा लागू करने की व्यवस्था बनाई गई है। इस व्यवस्था से जहां स्कूल को साफ-सुथरा रखने के लिए दोनों का उत्तरदायित्व निर्धारित होगा। वहीं वह नियमित रूप से स्वच्छता की श्रेणी में आ जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों व शिक्षकों को नियमित रूप से स्वच्छता को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाने को कहा है। इससे भविष्य में काफी सुधार दिखेगा।
विज्ञापन

-------------------------
ये कदम उठाए जाएंगे
- प्रत्येक दिन छात्र-छात्राओं द्वारा 15 से 20 मिनट तक साफ-सफाई संबंधी गतिविधियां की जाएंगी।
- शिक्षकों को इसके लिए सहज वातावरण सृजित करना होगा। प्रत्येक विद्यार्थी को बिना किसी भेदभाव के प्रतिभाग कराना होगा।
- शिक्षक व वयस्क स्वयं भी न सिर्फ सक्रिय रूप से इसमें प्रतिभाग करेंगे बल्कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी करेंगे।
- शिक्षकों द्वारा विद्यालयों में साफ करने वाले स्थलों का चयन करते हुए वहां पर सफाई कार्य को कराया जाएगा।
- साफ-सफाई के लिए नामित नोडल शिक्षक कार्य के दौरान विद्यार्थियों के साथ रहेंगे और अपनी निगरानी में कार्य कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed