{"_id":"630e5a3105d4582e9f2680e7","slug":"teacher-s-body-found-in-canal-maharajganj-news-gkp448819226","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराया मिला शिक्षक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराया मिला शिक्षक का शव
विज्ञापन
चिउरहां नहर के पास शव मिलने के बाद लगी भीड़ व जांच करते नगर चौकी इंचार्ज अमित कुमार।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
नहर में उतराया मिला शिक्षक का शव
कोचिंग संचालित कर परिवार का गुजर-बसर करते थे विजय
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिऊरहा नहर में मंगलवार सुबह प्राइवेट शिक्षक का शव उतराया हुआ मिला। लोगों से मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के चिऊरहा कांशीराम आवास में रहने वाले विजय मिश्रा (53) का शव नहर में उतराया हुआ मिला। वह कोचिंग सेंटर चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते थे। लोगों के अनुसार बीते कुछ दिनों से वह समस्याओं को लेकर परेशान थे। सोमवार देर रात से ही उनका पता नहीं चल रहा था। घरवाले उनकी तलाश में जुटे थे।
मंगलवार सुबह चिऊरहा के पास नहर में शव देखकर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतक की पत्नी नीलम ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। मृतक का बड़ा बेटा सूरज और छोटा शुभम समेत पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।