फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teacher election preliminary voter list published, objections will be taken till 16th

Maharajganj News: शिक्षक निर्वाचन प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित, 16 तक ली जाएंगी आपत्तियां

Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Teacher election preliminary voter list published, objections will be taken till 16th
30 को जारी होगी अनंतिम सूची, 6 जनवरी को अंतिम प्रकाशन
विज्ञापन


महराजगंज। गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की प्रारंभिक मतदाता सूची मंगलवार प्रकाशित कर दी गई है। इस पर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। इसके उपरांत 30 दिसंबर को अनंतिम सूची जारी होगी और छह जनवरी को प्रकाशन प्रक्रिया पूरी होगी।

एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अर्हता तिथि 1 जनवरी 2025 के आधार पर तैयार की जा रही है। निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य मंगलवार प्रकाशित कर दिया गया है। आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां 16 दिसंबर तक ली जाएंगी। इनका निस्तारण कर अनुपूरक सूची 30 दिसंबर को जारी की जाएगी। अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी को तय है। बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पदाभिहित और अपर पदाभिहित अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है, जो प्रतिदिन फार्म-18 (स्नातक) और फार्म-19 (शिक्षक) के आवेदन लेंगे। आवेदन के साथ निवास, पहचान पत्र और शैक्षिक योग्यता की जांच कर सत्यापित सूची निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राजनीतिक दलों अथवा बीएलए से बल्क में आवेदन स्वीकार नहीं होंगे, जबकि किसी संस्था प्रमुख या परिवार के सदस्य सत्यापित दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed