{"_id":"5d6fffe88ebc3e93c734a723","slug":"teacher-day-today-maharajganj-news-gkp3203025187","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे 200 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे 200 शिक्षक
विज्ञापन
शिक्षक दिवस आज, 200 शिक्षक होंगे सम्मानित
महराजगंज। शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षको को पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों में 50 विद्यालयों के लगभग 200 शिक्षक शामिल हैं। उधर, प्रेरणा एप को लेकर शिक्षक रोज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों को सम्मानित करने की व्यवस्था की गई है।
दरअसल, हर साल जिले में बीआरसी पर कार्यक्रम का आयोजन इस क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। लेकिन इस वर्ष शिक्षकों को सम्मानित करने की मंशा कैसे पूरी होगी। इसपर संशय बरकार है। बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य प्रदर्शित करने वाले शिक्षकों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
--------------------
डीएम ने शिक्षकों को दी बधाई
महराजगंज। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने शिक्षक दिवस पर जिले में कार्यरत शिक्षकों को बधाई दी है। साथ ही उम्मीद जताई है कि शिक्षक दिवस के दिन वह शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व प्रेरक कार्य करने की शपथ लेंगे तथा बच्चों व समाज के प्रति अपने दायित्व को हर हाल में पूरा करेंगे।