{"_id":"6733b7af5602f493a50fe3a9","slug":"teacher-celebrating-carnival-handed-over-to-police-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-135574-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रंगरेलिया मना रहे शिक्षक को पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रंगरेलिया मना रहे शिक्षक को पुलिस के हवाले किया
Wed, 13 Nov 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
सिसवा बाजार। कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में रात दस बजे के करीब कुछ हलचल देख ग्रामीणों ने कमरे को खोलकर देखा तो एक शिक्षक संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आया। उन्हें ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के विद्यालय से एक वर्ष पूर्व निलंबित कर विकास खंड के दूसरे गांव के विद्यालय में संबद्ध किया गया शिक्षक सोमवार की रात दस बजे के करीब विद्यालय का ताला खोल कर उसमें रंगरेलिया मना रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों ने विद्यालय में हलचल होता देख दरवाजा खुलवाया तो मास्टर साहब नशे धुत मिले। ग्रामीणों ने कमरे से किसी महिला के निकल कर भाग जाने की बात बताई।
इस दौरान शिक्षक से इतनी रात को विद्यालय का ताला खोल कर भीतर रहने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। ग्रामीणों ने शिक्षक का वीडियो बनाकर 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया और हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक का कहना है कि पूर्व के विद्यालय का चार्ज अभी मेरे पास है इसलिए कुछ जरूरी पत्रवाली लेने आया था। लोगों ने मुझे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश ने कहा कि अभी मामले की जांच के क्रम में शिक्षक को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
खंड शिक्षा अधिकारी बंशीधर सिंह ने बताया कि विद्यालय पर जाकर मामले की जांच की गई है। विभागीय कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। साथ ही विद्यालय के वर्तमान प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया है कि वह विद्यालय समिति की बैठक कर रसोईया को मुक्त कर नए रसोइया की नियुक्ति करें।