फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   teacher and his daughter died during treatment

Maharajganj News: शिक्षक और उनकी बेटी की इलाज के दौरान मौत

Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
teacher and his daughter died during treatment
शिक्षक और उनकी बेटी की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन

अड्डा बाजार। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर संपतिहा स्थित एक राइस मिल के पास बीते रविवार को दुर्घटना में घायल पिता-पुत्री की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों की मौत पर गांव में शोक की लहर है।
जानकारी के मुताबिक कोल्हुई थाना क्षेत्र के बडहरा इंद्रदत्त निवासी श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कालेज कोल्हुई के शिक्षक अनिरुद्ध यादव (45) अपनी पुत्री महक (11) के साथ बाइक से नौतनवां की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। वह संपतिहा एक राइस मिल के पास सामने पहुंचे। सामने से आ रहे अनियंत्रित चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। मौका देख चालक वाहन लेकर नौतनवां की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भेजा गया, जहां गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान पिता एवं पुत्री ने दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो सभी को रो रो कर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

नौतनवां थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान पिता-पुत्री की मौत हो गई है। मामले में तहरीर के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वाहन के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक की मौत पर शोक की लहर
अड्डा बाजार। श्रीराम परमहंस बालिका इंटर कॉलेज कोल्हुई के सहायक अध्यापक अनिरुद्ध यादव एवं उनकी पुत्री महक की मौत की खबर सुनकर सोमवार को विद्यालय में शोकसभा हुई। संस्थापक श्रीराम सिंह, प्रबंधक अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य कविता सिंह, चंद्रवीर सिंह, अंजू सिंह, विनय चौधरी आदि ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed