{"_id":"6312542ea3c7d5598a00f3b4","slug":"teach-the-rules-of-pledge-and-camp-maharajganj-news-gkp449180231","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिज्ञा व शिविर के नियम सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिज्ञा व शिविर के नियम सिखाए
विज्ञापन
बेलवा काजी साधु शरण भारद्वाज इंटरमीडिएट कॉलेज में उपस्थित स्काउट गाइड। संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
प्रतिज्ञा व शिविर के नियम सिखाए
साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट शिविर शुरू
महराजगंज। क्षेत्र के बेलवा काजी साधु शरण भारद्वाज इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तीन दिवसीय स्काउट शिविर शुभारंभ रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने किया। पहले दिन जिला स्काउट गाइड संगठन हेड क्वार्टर कमिश्नर हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने स्काउट प्रार्थना, ध्वज व गीत, स्काउट की प्रतिज्ञा व कैंप के नियम सिखाए।
रोटरी क्लब के संस्थापक अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने बच्चों को देशभक्ति की भावना, भाईचारा, प्रेम के बारे में समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्काउट गाइड जैसे संगठन से जुड़कर अपने विद्यार्थी जीवन में ही समाज के प्रति सेवा भाव जागृत होता है। एएलटी प्रशिक्षक उमेश गुप्ता ने बालक, बालिकाओं को ध्वज व गीत, स्काउट की प्रतिज्ञा व शिविर के नियम सिखाया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रसाद पांडेय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रबंधक विमल कुमार पांडेय, सुनील कुमार मिश्र, जिला स्काउट कमिश्नर सत्यनारायण खरवार, दीनानाथ विश्वकर्मा, जोखू यादव, सुरेंद्र चौधरी, हरि नंद यादव, राजकुमार, दिलीप चौबे, प्रदीप चौबे आदि मौजूद रहे।