{"_id":"659c12f27234197d2f013b23","slug":"taught-vaccination-lesson-to-anm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-13451-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एएनएम को पढ़ाया टीकाकरण का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एएनएम को पढ़ाया टीकाकरण का पाठ
Mon, 08 Jan 2024 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 08 Jan 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीएमओ कार्यालय में नियमित टीकाकरण की सफलता को लेकर एएनएम का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को आयोजित किया गया। एसीएमओ डाॅ. राकेश कुमार ने टीकाकरण सत्र स्थलों का सही आयोजन करने, सुरक्षित इंजेक्शन देने व उपयोग किए हुए प्रतिरक्षण वेस्ट का समुचित निस्तारण करने के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
आरसीएच रजिस्टर, टैली शीट, एचएमआईएस फॉर्मेट, कवरेज मॉनिटरिंग चार्ट आदि से जुड़े कमियों को दूर करने के बारे में भी बताया। जिला प्रतिरक्षण डाॅ. केपी ने कहा कि बचपन में होने वाली कई जानलेवा बीमारियों से टीकाकरण बचाव करता है। खासकर खसरा, टिटनस एवं पोलियो से बचाव में टीकाकरण काफी असरदार साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एक-दो टीका लेने के बाद कुछ बच्चे टीका लेना बंद कर देते हैं। इससे टीकाकरण अधूरा रह जाता है। टीकाकरण के बाद होने वाले साइड इफेक्ट की सही जानकारी दें। प्रशिक्षण में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए योजना बनाने, टीकाकरण सत्र का आयोजन करने, रिकार्डिंग, रिपोर्टिंग व बीच में टीकाकरण छोड़ने वाले बच्चों का पता लगाने का एएनएम को निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने जापानी इंसेफ्लाइटिस टीका, विटामिन-ए, जिक आदि की खुराक देने की भी एएनएम को विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर प्रशिक्षक डाॅ. वीर विक्रम, उमेश शाही, एएनएम रेखा, प्रिया पटेल, माधुरी, सुमन, कविता, अंजू सरकार, अनुपमा, नीलम, प्रेमलता, सावित्री, नीतू मौजूद रहे।