फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Taught students the intricacies of poetry writing

Maharajganj News: विद्यार्थियों को सिखाई कविता लेखन की बारीकियां

Fri, 26 Dec 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Taught students the intricacies of poetry writing
महराजगंज। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में दो दिवसीय काव्य सृजन कार्यशाला का आयोजन किया गया। लखीमपुर जिले से आए देश के प्रसिद्ध गीतकार ज्ञानप्रकाश आकुल , बहराइच से आए साहित्यकार डॉ दिनेश त्रिपाठी शम्स, सिद्धार्थनगर से कवि पंकज सिद्धार्थ ने प्रशिक्षक के रूप में विद्यार्थियों को कविता लेखन की बारीकियां सिखाईं।
विज्ञापन

कार्यशाला का मुख्य फोकस कविता के महत्व, उसके सामाजिक योगदान, लेखन प्रक्रिया और छंद-रचना पर रहा। कार्यशाला में कविता को समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका के रूप में प्रस्तुत किया गया। लोक व्यवहार में कविता का स्वरूप, भारतीय काव्य परंपरा और कविता की सकारात्मकता पर चर्चा से छात्रों को सांस्कृतिक और भावनात्मक विकास मिला। इस दौरान प्रशांत मिश्र, शशि कुमार वर्मा, कुमार देवेश ने काव्य पाठ किया। ज्ञान प्रकाश आकुल ने अपने गीतों मुक्तकों से शमा बांधा। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ दिनेश त्रिपाठी शम्स ने भी अपनी रचना पढ़ी। इस दौरान दौरान विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार राय, उपप्राचार्य धीरज कुमार, संयोजक अनिल कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed