फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   tata tecnology will dirct 2 iti

Maharajganj News: टाटा टेक्नाेलाॅजी की देखरेख में संचालित होगा धनेवा व नौतनवा का आईटीआई

Thu, 30 Mar 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 30 Mar 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
tata tecnology will dirct 2 iti
कंपनी की ओर से दो वर्ष तक आईटीआई के शिक्षकों को किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। टाटा टेक्नाेलाॅजी की ओर से जिले के धनेवा व नौतनवां आईटीआई को संचालित किया जाएगा। कंपनी की ओर से आने वाले दो प्रशिक्षक दो वर्ष तक आईटीआई के प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षित होकर आईटीआई के शिक्षक संस्थान में अध्ययनरत युवाओं को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित कर उन्हें सफलता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
जिले में इस समय माधोनगर, धनेवा, निचलौल व नौतनवां में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) संचालित होती है। सभी चारों आईटीआई में जहां प्रशिक्षकों की कमी है, वहीं, व्यवस्था व कार्यशाला की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है।
विज्ञापन

आईटीआई की स्थिति को सुधारने तथा वहां अध्ययनरत युवाओं को बेहतर ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए टाटा कंपनी ने जिले के नौतनवां व धनेवा संस्थान को चयनित किया है। दोनों संस्थानों की दशा को सुधारने के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद को जिम्मेदारी देते हुए पहली किस्त की धनराशि भी जारी कर दी गई है। अप्रैल से कार्य प्रारंभ किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 हजार स्क्वायर फीट में बनेगा केंद्र
टाटा की ओर से आईटीआई परिसर में स्थित 10 हजार स्क्वायर फीट भूमि मेंं केंद्र का निर्माण होगा। इसमें अत्याधुनिक कार्यशाला के साथ ही प्रशिक्षण कक्ष आदि का निर्माण होगा। ताकि युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण मिल सके।
दोनों केंद्र के निर्माण पर व्यय होंगे 7.45 करोड़
आईटीआई धनेवा में केंद्र के निर्माण पर जहां तीन करोड़ 90 लाख 83 हजार व्यय होंगे, वहीं, नौतनवां केंद्र पर तीन करोड़ 54 लाख 65 हजार की धनराशि व्यय होगी।
कोट
टाटा टेक्नाेलाॅजी कंपनी की ओर से धनेवा व नौतनवां के आईटीआई की दशा को सुधारने की पहल की जा रही है। इसके सुधार से युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी।
-अमित कुमार मद्धेशिया, नोडल प्रधानाचार्य आईटीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed