{"_id":"61d48d6a863730037e5fae9e","slug":"tapo-passanger-injured-died-in-hospital-maharajganj-news-gkp422490423","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना
विज्ञापन
कार की चपेट में आए टेंपो सवार बेटे ने भी अस्पताल में दम तोड़ा
फरेंदा (महराजगंज)। सोमवार शाम छह बजे के करीब गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही कार की चपेट में टेंपो आने से घायल पुत्र ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, पिता की मौके पर ही मौत हो गई थी।
फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी के टोला छतरपुरवा निवासी रमजान अली (57) अपने बेटे मोहम्मद शरीफ (35) के साथ टेंपो पर सवार होकर फरेंदा से घर की ओर जा रहे थे। टेंपो बेटा शरीफ चला रहा था। अभी बाजारडीह चौराहे पर पहुंचे थे कि सोनौली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट टेंपो आ गई। जिसमें पिता रमजान अली की मौके पर ही मौत हो गई तथा बेटा शरीफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी बनकटी से मेडिकल रेफर किया गया था। जहां पर मंगलवार की सुबह चार बजे युवक की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसकी सूचना परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।