फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Talks fail at Bhairahawa Medical College, nurses continue strike

Maharajganj News: भैरहवा मेडिकल कॉलेज में वार्ता विफल, नर्सों का धरना जारी

Wed, 29 Oct 2025 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Talks fail at Bhairahawa Medical College, nurses continue strike
सोनौली। रूपनदेही के भैरहवा मेडिकल कॉलेज में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ का रविवार से शुरू हुआ धरना मंगलवार को भी जारी रहा। मेडिकल कॉलेज परिसर में नर्सिंग स्टाफ तख्तियां लेकर और नारेबाजी करते हुए धरना दे रहे हैं। सोमवार को अस्पताल प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच उनकी समस्या के समाधान के लिए वार्ता हुई, लेकिन वह सफल नहीं हुई।
विज्ञापन

नर्सों की मुख्य मांगों में नेपाल सरकार की ओर से निर्धारित वेतन सुविधा, अतिरिक्त कार्य के लिए अतिरिक्त भत्ता, अनुबंध आधारित नियुक्ति पर रोक लगाना, अनुभव प्रमाणपत्र देने और नर्सिंग व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन बैंक के माध्यम से देने की है। उन्होंने शिकायत की कि अस्पताल उन्हें अकुशल श्रमिकों से भी कम वेतन दे रहा है।
विज्ञापन

यूनिवर्सल कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज भैरहवा के सूचना अधिकारी सुशील गुरुंग ने बताया कि आंदोलन के कारण नए और आपातकालीन रोगियों की संख्या कम हो गई है, जिससे भर्ती में समस्या आ रही है। हालांकि, ओपीडी में सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed