फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Talha Khan was planning to open a clothes shop in Farenda

महराजगंज: कपड़े की दुकान खोलने की योजना बना रहा था तलहा खान, एनआईए की कार्रवाई की भनक लगते ही हुआ फरार

Sat, 16 Sep 2023 10:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Sat, 16 Sep 2023 10:38 AM IST
सार

डॉक्टर फजले हक की पत्नी रोशन जहां एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। इनकी बेटी शाहीदा मामून की शादी करीब तीन साल पूर्व बिहार के सीवान जिला निवासी तलहा के साथ हुई थी। उस दौरान तलहा अलीगढ़ में रहकर फैशन डिजाइनर का काम करता था। शादी के बाद से तलहा का अक्सर फरेंदा आना-जाना रहता था।

विज्ञापन
Talha Khan was planning to open a clothes shop in Farenda
एनआईए के छापा के दौरान बैंक रोड पर पसरा सन्नाटा - फोटो : महराजगंज।

विस्तार

महराजगंज जिले में कस्बे के विकास नगर में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) ने जिस संदिग्ध तलहा खान की तलाश में छापेमारी की कार्रवाई की थी, वह फरेंदा में कपड़े की दुकान खोलने की योजना बना रहा था। बताते हैं कि ससुराल में रह रहा बिहार का तलहा कार्रवाई की भनक लगते ही रात में घर से फरार हो गया। फिलहाल एनआईए की टीम उसके मोबाइल फोन और लैपटाॅप को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को विकासनगर के तलहा के ससुर डॉ. फजले हक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ था। पास-पड़ोस के लोग भी कुछ बोलने से बचते दिखे।बहुत कुरेदने पर कुछ लोगों ने बताया कि महीने दो बार वह अपकी ससुराल आता था। शांत स्वभाव का दिखने वाला तलहा सभी से घुल मिलकर बातें करता था।
विज्ञापन


अब उसके पाकिस्तानी कनेक्शन की बात सुनकर हैरानी हो रही है। लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उसकी हरकतों से देश में कस्बे का नाम खराब हो गया है। वहीं, तलहा खान के ससुराल पक्ष के लोग कुछ भी बताने से साफ इनकार कर रहे हैं। फरेंदा के थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि एनआईए की जांच में क्या हुआ इसकी कोई जानकारी नहीं है। छापे के दौरान पुलिस सुरक्षा में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी

तलहा के ससुर डॉक्टर फजले हक करते हैं खेती-किसानी

फरेंदा कस्बे के विकासनगर निवासी यूनानी डिग्रीधारी डॉक्टर फजले हक खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मूल रूप से पुरंदरपुर के रहने वाले डॉ हक करीब पंद्रह वर्ष से विकासनगर में आकर मकान बनवा कर रहा रहे हैं। उनके भाई का अफ्रीका में व्यापार है। बेटा आफताब भी वहीं गया था। इस समय घर आया है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर: मामूली बात से नाराज हुआ शख्स, अपनी ही पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
 

एएनएम है डॉक्टर की पत्नी

डॉक्टर फजले हक की पत्नी रोशन जहां एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। इनकी बेटी शाहीदा मामून की शादी करीब तीन साल पूर्व बिहार के सीवान जिला निवासी तलहा के साथ हुई थी। उस दौरान तलहा अलीगढ़ में रहकर फैशन डिजाइनर का काम करता था।

इसे भी पढ़ें: बस्ती अपहरण कांड: डिप्रेशन का तर्क खारिज, पेश हो अमरमणि; जानिए क्या है पूरा मामला

शादी के बाद से तलहा का अक्सर फरेंदा आना-जाना रहता था। डॉक्टर फजले हक ने बताया कि दामाद को कस्बे में कपड़े की दुकान खोल कर बैठाना चाहता था। तलहा एनआईए के छापे के दौरान रात में फरेंदा में ही था। लेकिन सुबह होते कमरे से गायब हो गया। इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed