{"_id":"66662c58a683266ec80f46e7","slug":"talent-will-be-tested-students-will-be-examined-four-times-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-124286-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परखी जाएगी प्रतिभा, चार बार होगी छात्रों की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परखी जाएगी प्रतिभा, चार बार होगी छात्रों की परीक्षा
Mon, 10 Jun 2024 03:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Jun 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अब चार बार परीक्षा और मूल्यांकन होगा। इतना ही नहीं स्कूलों में निबंध, पोस्टर और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा। इसके अलावा खेलकूद के साथ अन्य गतिविधियों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। इसकी शुरुआत ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में अभी तक साल में दो बार ही परीक्षाएं होती थी। लेकिन अब निजी स्कूलों की तर्ज पर बदलाव के तहत हर चार माह में बच्चों की परीक्षाएं होंगी। परीक्षा में सवाल विभाजित पाठ्यक्रम से ही पूछे जाएंगे। साल के अंत में वार्षिक परीक्षा में पूरी किताब से सवाल पूछे जाएंगे। वार्षिक परीक्षाफल में सभी परीक्षाओं के अंक जोड़े जाएंगे।
यह व्यवस्था जुलाई से लागू की जाएगी। इसके अलावा खेल गतिविधियों का आयोजन जुलाई से नवंबर के बीच होगा। इसके साथ पोस्टर, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इससे छात्रों का बौद्धिक विकास होगा। पूरे साल की शैक्षिक गतिविधियों के लिए विभाग की ओर से जारी कैलेंडर भी स्कूलों को उपलब्ध करा दिया गया है। इसी के अनुसार अब शिक्षण कार्य कराया जाएगा। इससे शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। बीएसए ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश पूरा होने पर स्कूलों में होने वाले पठन-पाठन को लेकर भी प्रधानाध्यापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे, ताकि छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में किसी तरह की परेशानी न हो।