{"_id":"692229c3eb42eb514c02278a","slug":"taking-out-a-rally-and-demanding-strict-action-against-the-accused-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-164910-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रैली निकालकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रैली निकालकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
सोनौली के घनश्याम नगर में कमला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया था आरोप
मायके पक्ष का सोनौली में रैली, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
सोनौली। सोनौली के घनश्याम नगर में कमला (32) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। मृतका कमला देवी (32) पत्नी रमेश अग्रहरि की मौत के बाद मामला तनावपूर्ण होता जा रहा है। कुछ दिन पहले कमला देवी की अचानक मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई थी। शनिवार को मृतक कमला के परिजनों ने कस्बे में रैली निकाल कर निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रमेश अग्रहरि (35) निवासी वार्ड 12, सोनौली-घनश्याम नगर ने लगभग 17 वर्ष पहले नेपाल निवासी कमला देवी से लव मैरिज किया था। दंपति के 12 और 15 वर्ष के दो बच्चे भी हैं। मृतका के पति रमेश ने बताया था कि सुबह करीब 9:30 बजे कमला के पेट में तेज दर्द उठा। परिवार वाले उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार उसने सबसे पहले मृतका के मायके वालों को ही सूचना दी। दूसरी ओर, मृतका के पिता विनोद पांडेय ने बेटी की मौत को पूरी तरह संदिग्ध बताया था। उन्होंने सोनौली पुलिस से जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने पति रमेश को जेल भेज दिया था। परिजनों ने शनिवार को कस्बे में रैली निकल कर पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और आरोपी पक्ष पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल सोनौली अजित प्रताप सिंह ने बताया कि युवक को जेल भेजा जा चुका है।