फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Take prompt action on complaints

Maharajganj News: ‘शिकायतों पर करें त्वरित कार्रवाई’

Tue, 14 Jan 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 14 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Take prompt action on complaints
कलक्ट्रेट में बैठक करते जनपद प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र।  
महराजगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा ‘’दयालु जी’’ ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मंत्री ने सबसे पहले पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।
विज्ञापन

अनुपालन पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि अधिकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ करें। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर त्वरित कार्रवाई करें।
विज्ञापन

आवास योजना और मनरेगा के अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने अवगत कराया कि जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 63359 आवास के लक्ष्य के सापेक्ष 63124 आवास, जबकि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 2715 आवास निर्माण के लक्ष्य के सापेक्ष 2707 आवासों का निर्माण किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त परियोजना निदेशक की जांच में 67 मुसहर परिवार जो योजना से अनाच्छादित रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनको भी इस वर्ष की कार्ययोजना में शामिल कर उनके प्रधानमंत्री आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन फेज द्वितीय की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने शौचालयों का संचालन नियमित रूप से स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करने का निर्देश देते हुए कहा कि सामुदायिक शौचालयों पर प्रकाश और पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करें।

उन्होंने जिला टास्क फोर्स के माध्यम से शौचालयों के आकस्मिक जांच के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि किसान पंजीकरण कार्य को तेजी करें। किसान पंजीकरण और श्री अन्न के व्यापक प्रचार–प्रसार के भी निर्देश दिए। स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की समीक्षा करते हुए चिकित्सीय परिसरों में रिक्त स्थानों पर औषधीय पौधों के बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक फरेंदा वीरेंद्र चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, डीएफओ निरंजन सुर्वे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed