फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Take action against the land mafia encroaching on public land

Maharajganj News: सार्वजनिक भूमि पर कब्जा जमाने वाले भू-माफिया पर करें कार्रवाई

Wed, 06 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Take action against the land mafia encroaching on public land
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते राज्यमंत्री अनूप प्रधान।
महराजगंज। जिले में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा जमाने वाले भू-माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करें। उनसे जुर्माना भी वसूलें। जिन गरीब परिवारों के पास आवास नहीं है उन्हें न उजाड़ा जाए।
विज्ञापन

ये बातें कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार की देर शाम राजस्व व चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री अनूप प्रधान ने कही। उन्होंने कहा कि धारा 24 के मामले में सीमांकन का कार्य निर्धारित समयसीमा के अंदर किया जाए। धारा 80 के मामलों को 45 दिन के अंदर निस्तारित कर दिया जाए। 10 वर्ष पुराने मामलों में त्वरित ढंग से कार्रवाई करते हुए चकबंदी का कार्य पूरा कराया जाए व 10 मामलों की रिपोर्ट भी उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुनय झा ने 30 दिसंबर तक लंबित वादों को शून्य करने का आश्वासन दिया। धारा 34 व धारा 67 के मामलों में उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को लक्ष्य देते हुए कार्य पूरा कराने की बात कही। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, सभी उप जिलाधिकारी, सहायक बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी जगदीप यादव समेत राजस्व से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed