फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Taekwondo players honored

Maharajganj News: ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Sun, 11 May 2025 09:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 11 May 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo players honored
निचलौल। स्थानीय इंटरमीडिएट काॅलेज में रविवार को डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बीते दिनों हुई 12वीं जिलास्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ताइक्वांडो ट्रेनिंग सेंटर के प्रशिक्षक रियाज अली ने बताया कि बीते दिनों महराजगंज स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस दौरान सब जूनियर अंडर 18 किग्रा भारवर्ग में अविनाबन, अंडर-32 किग्रा भारवर्ग में अस्तित्व कुमार चौधरी, अंडर-35 किग्रा भारवर्ग में आयुष प्रताप भारती, कैडेट अंडर-152 सेमी में वीर पांडेय, अंडर 156 सेमी में उत्कर्ष सिंह, अंडर-160 सेमी में सलमान हुसैन, जूनियर अंडर 55 किग्रा भारवर्ग में आशीष भारती, सीनियर अंडर-49 किग्रा भारवर्ग में आकृति गुप्ता, अंडर-54 किग्रा भारवर्ग में विशाल सिंह, अंडर-58 किग्रा भारवर्ग में समीर अली ने स्वर्ण पदक हासिल की। जबकि कैडेट अंडर-152 सेमी अंकित चौहान, अंडर-160 सेमी रुद्र प्रताप पाण्डेय, जूनियर अंडर 46 किग्रा भारवर्ग में अनुराधा चौधरी, अंडर-48 किग्रा भारवर्ग में संगम प्रजापति, सीनियर अंडर-46 किग्रा भारवर्ग में नेहा यादव ने रजत पदक हासिल की। वहीं कैडेट अंडर-164 सेमी अजय भारती, जूनियर अंडर-55 किग्रा भारवर्ग में खुशी सिंह ने कांस्य पदक हासिल की। इन खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा, नागेश्वर पटेल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed