{"_id":"619e820257dcf111963d2402","slug":"tabletes-will-distribute-in-schools-maharajganj-news-gkp4175140162","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनीमिया से बचाव को लेकर विद्यालयों में वितरित होगा ब्लू व पिंक आयरन टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनीमिया से बचाव को लेकर विद्यालयों में वितरित होगा ब्लू व पिंक आयरन टैबलेट
विज्ञापन
एनीमिया से बचाव के लिए स्कूलों में बांटे जाएंगे आयरन टैबलेट
महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों और वहां कार्यरत शिक्षक व रसोइयों में खून की कमी को दूर करने के लिए ब्लू व पिंक आयरन टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके लिए सभी एएनएम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले में वैसे तो कुल 333937 लोगों में आयरन की दवा का वितरण किया जाना है, जिसमें से 138505 विद्यार्थियों में पिंक आयरन तथा 195432 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मियों में ब्लू आयरन टैबलेट का वितरण किया जाएगा।
परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों व विद्यालयों में तैनात शिक्षकों व कर्मियों को खून की कमी से बचाने के लिए आयरन टैबलेट का वितरण पहले भी किया जाता रहा है। गौरतलब है कि कोविड के आने के बाद से ही वितरण का कार्यक्रम पूरी तरह प्रभावित हो गया था। अब जबकि हालात सामान्य हुए हैं तो आयरन टैबलेट के वितरण को लेकर फिर से पहल प्रारंभ की गई है। प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिमाह पांच टैबलेट की दर से आयरन टैबलेट का वितरण होगा। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के जिला समन्वयक शिवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि एनीमिया से बचाव को लेकर विद्यालयों मेें टैबलेट बांटने की व्यवस्था बनाते हुए इसकी शुरुआत करने का भी निर्देश दिया गया है।
ब्लॉकवार वितरित होंगे इतने टैबलेट
व्यवस्था के मुताबिक रतनपुर ब्लॉक के 15611 विद्यार्थियों को पिंक तथा 14566 को ब्लू टैबलेट, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के 13970 विद्यार्थियों को पिंक तथा 14117 को ब्लू, बृजमनगंज के 12055 विद्यार्थियों को पिंक तथा 28715 को ब्लू, फरेंदा के 12016 विद्यार्थियों को पिंक तथा 11912 विद्यार्थियों को ब्लू, धानी के 7033 विद्यार्थियों को पिंक तथा 11490 को ब्लू, सदर के 9718 विद्यार्थियों को पिंक तथा 12659 विद्यार्थियों को ब्लू, मिठौरा के 10399 विद्यार्थियों को पिंक तथा 18675 को ब्लू, निचलौल के 11751 विद्यार्थियों को पिंक तथा 15023 को ब्लू, सिसवा के 11762 विद्यार्थियों को पिंक तथा 16366 विद्यार्थियों को ब्लू, घुघली के 10291 के विद्यार्थियों को पिंक तथा 14517 को ब्लू, परतावल के 11479 विद्यार्थियों को पिंक तथा 14049 को ब्लू तथा पनियरा के 11515 को पिंक तथा 18465 को ब्लू आयरन टैबलेट वितरित किया जाएगा।