फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   sweeping only in papers

Maharajganj News: कागज में चल रहा विशेष सफाई अभियान, सड़कों पर कूड़ा

Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Feb 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
sweeping only in papers
फोटो
विज्ञापन

रैली तक ही सिमटकर रह गया अभियान, स्वच्छता रैंकिंग में कैसे होगा सुधार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। हकीकत में जहां-तहां कूड़े-कचरे पड़े हुए हैं। अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है। रैली निकालकर दायित्व की इतिश्री कर दी गई।
विशेष स्वच्छता अभियान के बाद भी नगर के कई मोहल्ले में कूड़े बिखरे हुए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण में महराजगंज नगर पालिका की रैंकिंग में सुधार के लिए कुछ खास पहल नहीं दिख रही है। नगर पालिका प्रशासन के दावे एवं हकीकत में अंतर नजर आ रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर में स्वच्छता के दावे की पड़ताल में वास्तविक तस्वीर सामने आ गई। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर को स्वच्छ बनाने पर जोर है। नगर पालिका कर्मियों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया, लेकिन पड़ताल में कर्मियों की लापरवाही सामने आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंदिरा नगर मोहल्ले में बांसपार मार्ग पर सड़क के किनारे कूड़ा बिखरा हुआ था। राजीव नगर मोहल्ले में एक स्थान पर कूड़ा दिखा। जिला परिषद मार्केट में गांधी प्रतिमा के करीब ही कूड़ा बिखरा हुआ था। शहर में तीन स्थानों की तस्वीर से जागरूकता अभियान की हकीकत सामने आ गई।

स्वच्छता सर्वेक्षण में ऐसे हुआ रैंकिंग में सुधार
महराजगंज। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश स्तर पर 25वां और राष्ट्रीय स्तर पर नार्थ जोन में 54वां स्थान मिला। 59 हजार आबादी वाली नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका ने प्रदेश में 43वां और राष्ट्रीय स्तर (नार्थ जोन) में 70वां स्थान हासिल किया था, लेकिन एक साल बाद स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में प्रदेश में 22 रैंक अधिक लाकर 25वां स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर (नार्थ जोन) में 16 रैंक अधिक लाकर 54वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2017 में स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत हुई थी तो महराजगंज नगर पालिका की स्थिति ठीक नहीं थी। बेहतर कूड़ा प्रबंधन की युक्ति अपनाते हुए पालिका ने सुधार की कोशिश की। नतीजतन, नार्थ जोन की सूची में वर्ष 2018 में 377वां, 2019 में 336वां और 2020 में नार्थ जोन की सूची में 84वां स्थान हासिल किया।


वार्ड नंबर एक एवं दो स्वच्छ कर दिया गया है। क्रमश: मोहल्लों को स्वच्छ करने में टीम लगी है। स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर को टाॅप टेन में शामिल कराने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है। कहीं कूड़ा है तो उसे हटवा दिया जाएगा।
-आलोक कुमार मिश्र, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed