फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swearing-in of block chiefs today, preparations completed

ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, तैयारियां पूरी

Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Swearing-in of block chiefs today, preparations completed
ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण आज, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में निर्वाचित 12 ब्लॉक प्रमुखों व 1154 क्षेत्र पंचायत सदस्यों मंगलवार सुबह 11 बजे से विकास खंड कार्यालय में शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ लेने के बाद नई कार्यकारिणी अस्तित्व में आ जाएगी। इसके बाद पहली बैठक में विकास की रूपरेखा बनेगी। शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉकों में विकास कार्यों की रफ्तार भी बढ़ेगी।
क्षेत्र पंचायत सदर, फरेंदा, निचलौल व नौतनवां ब्लॉक में संबंधित तहसील के एसडीएम, परतावल में परियोजना निदेशक डीआरडीए, पनियरा में सदर तहसीलदार, घुघली में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, सिसवां में तहसीलदार निचलौल, मिठौरा में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, लक्ष्मीपुर में तहसीलदार नौतनवां, बृजमनगंज में तहसीलदार फरेंदा तथा धानी में उपायुक्त श्रम रोजगार ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख क्षेत्र पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी कृष्ण बहादुर वर्मा ने बताया कि शपथ ग्रहण के लिए जिम्मेदार नामित कर दिए गए हैं। सभी को समय से शपथ ग्रहण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

निचलौल में सर्वाधिक बीडीसी सदस्य
सबसे कम 33 बीडीसी सदस्य धानी तथा सबसे अधिक 127 बीडीसी सदस्य निचलौल में शपथ लेंगे। पनियरा में 103, परतावल में 107, घुघली में 105, सदर में 97, मिठौरा में 113, सिसवा में 75, नौतनवां में 116, लक्ष्मीपुर में 106, फरेंदा में 87 और बृजमनगंज में 97 बीडीसी सदस्य शपथ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed