फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Swamp of drugs in border areas

Maharajganj News: सीमावर्ती क्षेत्रों में नशे के दलदल में फंस रहे हैं युवा

Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Jul 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Swamp of drugs in border areas
मादक पदार्थों की बरामदगी बता रही है तेजी से फलफूल रहा है धंधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। नौतनवां क्षेत्र के बैरवा चंदनपुर टोला कड़जहिया में नशे की गिरफ्त में फंसे एक शख्स का परिवार तबाह हो गया। नशे का सेवन करने के लिए रुपये नहीं मिले तो जान देने से भी परहेज नहीं किया। सीमावर्ती क्षेत्रों में अक्सर मादक पदार्थों की बरामदगी होती है। इससे पता चला है कि यह धंधा तेजी से फलफूल रहा है। जांच होने पर अक्सर नशीले पदार्थों को ले जाने वाले पकड़े जाते हैं। इसमें अधिकतर युवा होते हैं। भारत-नेपाल सीमा से लगे क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से यह बरामदगी होती है।

जानकारी के अनुसार, नौतनवां में मादक पदार्थाों के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती रहती है। 27 जून को 108 ग्राम हेरोइन के साथ पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था। 23 सितंबर 2022 में 33 ग्राम स्मैक के साथ नौतनवां कस्बा निवासी एक युवक को पुलिस ने गिरफतार किया था। 17 जुलाई 2019 को पुलिस ने नौतनवां कस्बे के एक युवक को 10 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। 24 अप्रैल 2019 को थाना क्षेत्र के हथियहवा टोला फत्तेपुर निवासी एक युवक को 15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। सूत्र बताते हैं कि सीमावर्ती क्षेत्र के तमाम गांवों में नशीले पदार्थों का सेवन करने वाले युवा ज्यादा है।
विज्ञापन


सोनौली सीमा से सटे श्यामकाट गांव के पास पुलिस ने सबसे ज्यादा नशीले पदार्थों की बरामदगी करती है। 22 अप्रैल 2023 को श्यामकाट गांव के रास्ते भारत से नेपाल की तरफ जाते हुए एक युवक दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रोक कर जांच की तो उसके पास 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अमित मद्धेशिया निवासी धनश्याम नगर नौतनवां बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 अक्तूबर 2022 को श्यामकाट से 30 ग्राम हेरोइन बरामद किया। इसी तरह एसएसबी कैंप सोनौली के पीछे के रास्ते दो युवक नेपाल की तरफ जा रहे थे। दोनों की तलाशी के दौरान 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार कर लिया गया। इनके नाम तीरथ गुप्ता निवासी चड़लहा थाना नौतनवां और शफी मोहम्मद निवासी चौतरवा थाना नौतनवां हैं। 22 सितंबर 2022 को श्यामकाट बगीचे के पास से एक युवक के पास 30 ग्राम और दूसरे युवक के पास 14 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों युवकों ने अपना नाम इस्तियाक अली निवासी सिद्धार्थनगर वार्ड नंबर आठ और बेलास निवासी कैलास नगर कोतवाली सोनोली बताया। 26 अप्रैल 2022 को श्यामकाट गांव के पास भारत से नेपाल जा रहे संदीप गुरूंग निवासी बुटवल नेपाल के पास से 32.5 ग्राम हेरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया।



...

इन क्षेत्रों में पुलिस ने बरामद किया नशीला पदार्थ



महराजगंज। पुलिस ने जांच के दौरान सीमावर्ती क्षेत्र में नशीला पदार्थ बरामद कर इस अवैध धंधे पर अंकुश लगाने की कोशिश की। 15 मार्च 2023 को सोनौली दो नंबर गली में 12 ग्राम हेरोइन बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अनवर अली निवासी बेथरी रूपनदेही नेपाल बताया। 24 दिसंबर 2022 को सोनौली बस डिपो के पीछे 13 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम वीरेंद्र गोसाई निवासी कपिलवस्तु नेपाल बताया।

पांच नवंबर 2022 को सोनौली बस डिपो के पास पुलिस ने 20 ग्राम हेरोइन बरामद किया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम कयामुद्दीन उर्फ छोटूरफ टाइगर निवासी थाना पोखरिया जिला बारा नेपाल बताया। 20 अक्तूबर 2022 को फ़रेनिया गांव के रास्ते एक युवक नेपाल की तरफ जा रहा था। जांच के दौरान उसके पास से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।

आठ सितंबर 2022 को सेमरहवा गांव के पास भारत से नेपाल जा रहे एक युवक के पास जांच के दौरान 15 ग्राम हेरोइन मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सत्यम मद्धेशिया निवासी पुरैनिया कोतवाली सोनौली बताया। उसने पूछताछ में बताया था कि उसके दो साथी नशीला पदार्थ नेपाल लेकर जाने वाले है। 23 अप्रैल 2022 को धनश्याम नगर सोनौली युवक के पास 20.75 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अजय सिंह छेत्री निवासी भैरहवा नेपाल बताया।
...



खोरिया बाजार क्षेत्र में युवाओं में फैल चुका है स्मैक का नशा

नौतनवां थाना क्षेत्र के खोरिया बाजार क्षेत्र में युवाओं में स्मैक का नशा फैल चुका है। 14 से लेकर 35 वर्ष तक के युवा इस गंदे लत में डूब चुके हैं। क्षेत्र में रोहिन नदी के किनारे तथा बगीचों में अक्सर युवक नशे में धुत देखे जा सकते हैं। बताया जाता है कि स्मैक के धंधेबाज बाइक से आते हैं। यह धंधा काफी दिनों से फलफूल रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से अंकुश न लगा पाने की वजह से दिन प्रतिदिन नशेड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बताया जाता है कि ठेले पर चाट, अंडा आदि की दुकानों पर भी लोग शराब की बिक्री करते हैं।




...

कोट
सीमावर्ती क्षेत्र में सघन जांच की जाती है। पुलिस की सतर्कता के कारण बरामदगी होती है। सीमावर्ती क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर विशेष निगरानी की जाती है। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सतर्क है।

-आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed