{"_id":"68151c66582e4e9ad708da31","slug":"suspicious-electronic-equipment-found-tied-with-polythene-in-the-field-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148213-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेत में पॉलीथिन से बंधा मिला संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेत में पॉलीथिन से बंधा मिला संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 03 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और एसएसबी डॉग स्क्वायड के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहिया गांव के सिवान स्थित एक खाली खेत में शुक्रवार को लोगों ने पॉलीथिन से बंधा संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण देखा। कुछ ही देर बाद उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मामला गंभीर देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस के साथ एसएसबी डॉग स्क्वायड, आईबी सहित कई अन्य जांच एजेंसियों की टीमें पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, करमहिया निवासी कुछ लोग एक साथ खेत की तरफ कृषि कार्य के लिए जा रहे थे। अभी वह लोग डॉ. रमजान अली के खाली खेत के पास पहुंचे थे। इसी बीच अचानक उनकी नजर करीब 10 मीटर लंबी पॉलीथिन के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पड़ी। उसके बाद वह लोग सन्न हो गए। उन्होंने इसकी सूचना ग्राम प्रधान प्रतिनिधि घनश्याम यादव को दी। कुछ ही देर बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने पुलिस के पहुंचने से पहले नजदीक जाकर देखा तो पता चला कि करीब 10 मीटर लंबी पॉलीथिन के साथ सेंसर, सोलर पैनल, तीन सफेद रंग का सेल, पॉलीथिन के एक सिरे से दूसरे सिरे तांबे के तार से जोड़ा गया था। उसके बाद लोग कई तरह की आशंका जताने लगे।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम के अलावा झूलनीपुर और ठूठीबारी एसएसबी के डॉग स्क्वायड टीम, ठूठीबारी के आईबी सुनील पांडेय सहित कई सुरक्षा एजेंसियां की टीम पहुंची है। जांच में मौके पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल पॉलीथिन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को कब्जे में लेकर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बाॅर्डर से छह किलोमीटर दूर है घटनास्थल
ग्रामीणों के मुताबिक जिस जगह पॉलीथिन के साथ संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिला है। वह भारत-नेपाल बार्डर से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बीते दिनों हुए आतंकवादी हमले के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिलने से लोगों में कई तरह की चर्चाएं हैं। कोई मौसम का अनुमान लगाने के लिए पॉलीथिन और संदिग्ध उपकरण को बता रहा है तो कोई जासूसी करने से संबंधित बात बता रहा है। हालांकि यहां पर ऐसे उपकरण इससे पहले कभी नहीं मिले है।