फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suryadev was not seen throughout the day, fog reduced the speed of vehicles

Maharajganj News: दिन भर सूर्यदेव के नहीं हुए दर्शन, धुंध ने कम की वाहनों की रफ्तार

Tue, 05 Dec 2023 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 05 Dec 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Suryadev was not seen throughout the day, fog reduced the speed of vehicles
महराजगंज। सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए रहे 13 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। इससे ठंड का एहसास हुआ। उधर, सुबह से शाम तक कोहरा छाए रहने के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। राहत वाली बात यह रही कि वायु गुणवत्ता सूचकांक घट गया। एक्यूआई 142 दर्ज किया गया है। जबकि पहले एक्यूआई 152 रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बीते दो दिनों से वायु प्रदूषण का स्तर भी कम हो रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि हवा की गति मध्यम रहेगी। आने वाले दो दिनों में मौसम खराब होने की संभावना है। अधिकतम पारे में दो तीन डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। हवा की गति चार से 13 किमी के बीच रहेगी। आने वाले दिनों में मौसम काफी उतार चढ़ाव होगा।
विज्ञापन

अधिकतम 10 दिसंबर तक गेहूं की बुआई हो जानी चाहिए
किसान रामप्रीत, चंद्रेश बताया कि गेहूं की बिजाई हो चुकी है। हल्की बारिश हुई तो रबी की फसलों के लिए वरदात साबित होगी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. वी चंद्रन ने बताया कि अधिकतम 10 दिसंबर तक गेहूं की बुआई हो जानी चाहिए। देर हुई तो खेती पिछड़ जाएगी। रबी की फसलों के लिए बढ़ती ठंड लाभदायक है। ठंड का मौसम इस सीजन की फसलों के लिए लाभदायक है। हल्की बरसात भी हो जाए तो कोई नुकसान नहीं होगा। गेहूं, मटर, जौ, चना, सरसों आदि फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल है। कम तापमान रबी की फसलों की पैदावार बढ़ाने के लिए उपयुक्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed