फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Surendra was so fond of farming that now he does not feel like going out.

सुरेंद्र खेती में ऐसा रमे कि अब बाहर जाना का मन नहीं

Wed, 15 Dec 2021 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Surendra was so fond of farming that now he does not feel like going out.
खीरे की खेती को दिखाते सुरेंद्र निषाद। - फोटो : MAHARAJGANJ
सुरेंद्र खेती में ऐसा रमे कि अब बाहर जाना का मन नहीं
विज्ञापन

लॉकडाउन में हिमांचल से लौटे घर, तब से परिवार के साथ खेती को बनाया आय का जरिया
महराजगंज। खेती से जुड़कर जिले के किसान अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ऐसे ही एक नाम सुरेंद्र निषाद का है। पनियरा क्षेत्र के ग्राम हेमछापर (बिचली कोठी) निवासी सुरेंद्र लॉकडाउन में में हिमांचल प्रदेश से घर लौटे, तभी से सब्जियों की खेती कर आय को बढ़ाने में जुटे हैं।
कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के बीच जब हालात बद से बदतर हो गए थे तो अन्य राज्यों में कमाने गए लोग जैसे-तैसे घर लौटे। हालात सामान्य हुए तो अधिकांश लोग लौट गए, लेकिन कुछ लोगों ने गांव में ही रहकर काम धंधा शुरू कर दिया। हेमछापर (बिचली कोठी) के सुरेंद्र ने वर्ष 2020 में खीरे की खेती कर अच्छी आमदनी प्राप्त की तो खेती के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हुआ। इस बार भी उन्होंने 20 डिसमिल में खीरे की खेती की है। गोभी, पत्तागोभी व धनिया आदि की भी खेती कर रखी है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि अब बाहर नहीं जाना है। घर पर रहकर कृषि पर जोर देना है। इस कार्य को बढ़ावा देकर जहां धन की कमी दूर की जा सकती है, वहीं दूसरों को भी प्रगतिशील खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उद्यान निरीक्षक विकास श्रीनेत ने बताया कि खेती से कृषकों के विकास की अधिक संभावना है। जरूरी है कि खेती से जुड़ा कार्य पूरे मनोयोग से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed