Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sunlight reduced the difficulty, melting increased as the day set.

Maharajganj News: धूप ने घटाई दुश्वारी, दिन डूबते ही बढ़ी गलन

Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sunlight reduced the difficulty, melting increased as the day set.
सप्ताह भर बाद निकली धूप से रही चहल-पहल
विज्ञापन

स्थिर रहा तापमान, आज घने कोहरे की चेतावनी
महराजगंज। सप्ताह बाद खिली धूप ने बृहस्पतिवार को ठिठुरन भरी ठंड से राहत पहुंचाने का कार्य किया। लेकिन मौसम विभाग ने आगे घने कोहरे की चेतावनी देकर सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
पिछले सप्ताह से प्रभावी पछुआ की रफ्तार के साथ बढ़ी ठिठुरन पर बृहस्पतिवार को ब्रेक लगा जिसके कारण सर्दी से परेशान लोगों को राहत मयस्सर हुई। सुबह सात बजे कोहरा पूरी तरह से साफ हुआ तो भगवान भास्कर की किरणों ने तराई के लोगों में संजीवनी की तरह काम किया। अच्छी धूप होने से गलन व कंपकंपी से भी राहत मिली जो बुधवार तक तराई के जनपद में प्रभावी थी। पछुआ का वेग शांत रहने के कारण धूप की गर्मी लोगों को आरामदायक लगी और लोगों ने अपना अधिकतर समय धूप में गुजार कर राहत पाने का प्रयास किया। लंबे समय के बाद शाम पांच बजे तक धूप में गर्मी का असर रहा, लेकिन इसके बाद कोहरे की सघनता अपनी गिरफ्त मजबूत करती दिखी तो पछुआ भी लगभग तीन किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलकर बर्फीली ठंड में वृद्धि की। अधिकतम व न्यूनतम तापमान स्थिर रहकर 19 व 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। धूप के कारण दृश्यता की स्थिति भी बेहतर रही।
विज्ञापन

वर्जन
तापमान स्थिर रहने के साथ दिन में पछुआ की गति न्यून रहेगी। इसके कारण दिन में धूप खिली रहेगी लेकिन कोहरे का ग्राफ बढ़ेगा जिसके चलते भोर व रात में शीतलहर के हालात बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed