फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sunil Sadar, Pradeep Nichlaul and Atul Nautanwan became the presidents

सुनील सदर, प्रदीप निचलौल एवं अतुल नौतनवा के अध्यक्ष बने

Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sunil Sadar, Pradeep Nichlaul and Atul Nautanwan became the presidents
सुनील सदर, प्रदीप निचलौल एवं अतुल नौतनवां के अध्यक्ष बने
विज्ञापन

महराजगंज। जर्नलिस्टस प्रेस क्लब की तहसील इकाई का चुनाव रविवार को हुआ। फरेंदा तहसील में चुनाव नहीं हुआ। सदर तहसील के अध्यक्ष सुनील यादव, निचलौल के प्रदीप एवं नौतनवां के अतुल जायसवाल को अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।

निचलौल ब्लॉक सभागार में रविवार को जर्नलिस्टस प्रेस क्लब निचलौल तहसील इकाई का चुनाव आयोजित हुआ। जिस दौरान अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए हुए मतदान में प्रदीप गौंड अध्यक्ष तो आशुतोष मिश्रा महामंत्री चुने गए। चुनाव पर्यवेक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि चुनाव में उपाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप गुप्ता, संगठन मंत्री के लिए कृष्ण कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए दिनेश वर्मा सहित सात कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए दो-दो उम्मीदवार होने के चलते मतदान कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप गौंड ने 17 मतदान हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज जोशी को चार मतों से शिकस्त देते हुए जीत हासिल की। इसी तरह महामंत्री पद के लिए आशुतोष मिश्रा ने 22 मतदान हासिल कर अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी दिनेश रौनियार को बड़े अंतर 14 मतों से हरा जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed