फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Sun came out in the afternoon, no respite from melting

Maharajganj News: दोपहर बाद निकली धूप, गलन से नहीं मिली राहत

Tue, 02 Jan 2024 08:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 02 Jan 2024 08:51 PM IST
विज्ञापन
Sun came out in the afternoon, no respite from melting
महराजगंज। आसमान में छाए बादलों के बीच मंगलवार को दोपहर बाद धूप निकली, लेकिन धूप का असर नहीं रहा। ठंड और गलन दिनभर बरकरार रही। इससे लोग ठिठुरते दिखे। ठंड के चलते घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति सात की किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही। आर्द्रता 41 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में तीमारदार बाहर बैठे नजर आए। मरीज भी उनके साथ कुछ देर धूप में वक्त गुजारे। रैन बसेरा के पास तीमारदारों ने बिस्तर एवं भीगे कपड़ों को सुखाया। जिला अस्पताल में तीमारदार घर से रजाई एवं गद्दा लेकर जाते दिखे। मरीजों के बेड पर अस्पताल का चादर नजर नहीं आया। शहर में बस स्टेशन परिसर में बस का इंतजार करने वाले यात्री अलाव के पास बैठकर हाथ सेंक रहे थे। ऑफिसों में भी लोग हीटर या ब्लोअर के सहारे काम करते देखे गए। इससे बचने के लिए लोगों ने तरह-तरह के जतन किए। किसी ने अलाव का सहारा लिया तो किसी ने गर्म कपड़ों का। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा छा गया और लोग सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में दुबक गए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में ठंड के साथ ही गलन भी बढ़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक कोहरे का प्रभाव ज्यादा रहेगा। औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed