फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suheldev Bharatiya Samaj Party meeting held in the Collectorate premises

Maharajganj News: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती और चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

Mon, 05 Oct 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Suheldev Bharatiya Samaj Party meeting held in the Collectorate premises
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोहिया पार्क में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठन के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सुभासपा के प्रदेश महासचिव प्रकोष्ठ के शैलेश कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर संवाद और आपसी समन्वय जरूरी है। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता विभिन्न कारणों से नाराज चल रहे थे। बैठक में उनकी समस्याओं और नाराजगी को दूर करने का प्रयास किया गया। साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। पार्टी को जिले में एक विधानसभा सीट मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अखिल आनंद शर्मा, राहुल राजभर, जोगिंदर राजभर, उर्मिला राजभर, विश्वकर्मा राजभर, भारत राजभर, जगदेव राजभर, रूपमणि, मंजू यादव, सुभाष चंद्र और राघवेंद्र यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed