फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Suhagins keep Nirjala fast

सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की दीर्घायु की कामना की

Wed, 31 Aug 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Suhagins keep Nirjala fast
नगर के दुर्गा मंदिर पर तीज पर्व पर कथा में शामिल महिलाएं।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
सुहागिनों ने रखा निर्जला व्रत, पति की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

हरतालिका तीज : कथा सुनने के लिए मंदिरों में उमड़ीं व्रती महिलाएं
महराजगंज। हरतालिका तीज पर मंगलवार को महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना की। बुधवार सुबह पूजा के बाद व्रती महिलाएं अन्न जल ग्रहण करेंगी। पहली बार व्रत करने वाली नवविवाहिता और कन्याओं में ज्यादा उत्साह दिखा।
उल्लेखनीय है कि यह व्रत कठिन माना जाता है, क्योंकि महिलाएं यह व्रत निर्जला रखती हैं।
महराजगंज शहर में दुर्गा मंदिर और सिंचाई कालोनी शिव मंदिर में महिलाओं की भीड़ लगी रही। दुर्गा मंदिर पर कथा सुनने में महिलाएं तल्लीन रहीं। श्रद्धा के साथ महिलाओं ने सुख-शांति व वैभव के साथ पति की दीर्घायु की कामना करते हुए पूजा अर्चना की। वहीं, आचार्य ने घर और मंदिर में पूजा कराई। जिले में फरेंदा, निचलौल, सिसवा, सोनौली समेत अन्य स्थानों पर महिलाओं ने पूजा की।
विज्ञापन

पंडित दिवाकर मणि के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज व्रत मनाया गया। इस व्रत को पहली बार मां पार्वती ने भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए रखा था। मां पार्वती ने अन्न, जल त्याग कर कठिन तपस्या की, इसके बाद भगवान शिव ने मां पार्वती को पत्नी रूप में स्वीकार करने का वचन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
महिलाओं ने ऐसी की पूजा
महिलाओं ने शृंगार कर चौकी पर भगवान गणेश, मां पार्वती और भोलेनाथ की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की। सबसे पहले विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां पार्वती को सुहाग का जोड़ा और शृंगार की सामग्रियां अर्पित की गईं। तीज की कथा सुनाकर भगवान शिव और माता पार्वती की आरती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed