{"_id":"67643d93142439b1a50bf296","slug":"sugarcane-allocated-for-crushing-in-jhv-sugar-mill-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-138557-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जेएचवी शुगर मिल में पेराई के लिए किया गन्ना आवंटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जेएचवी शुगर मिल में पेराई के लिए किया गन्ना आवंटन
Thu, 19 Dec 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 19 Dec 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के गड़ौरा स्थित जेएचवी शुगर मिल में गन्ना पेराई के लिए न्यायालय ने गन्ना आवंटन के लिए आदेश जारी कर दिया है। न्यायालय ने इस वर्ष शुगर मिल को गन्ना पेराई के लिए 7436 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी कुल 54.62 लाख गन्ना आवंटन का आदेश जारी किया है। न्यायालय के आदेश आने के बाद से क्षेत्र के गन्ना किसानों ने राहत की सांस ली।
गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश प्रभु एन सिंह ने जारी आदेश पत्र में बताया गया है कि जेएचवी शुगर मिल गड़ौरा की ओर से उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली में याचिका दायर की गई थी। जो जेएचवी शुगर मिल लिमिटेड गड़ौरा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में सुनवाई चल रही थी। वही उच्चतम न्यायालय की ओर से पारित अन्तरिम आदेश 21 नवंबर 2024 के तहत जेएचवी शुगर लिमिटेड गड़ौरा को पेराई सत्र 2024-25 के लिए 7436 हेक्टेयर क्षेत्रफल में लगी कुल 54.62 लाख गन्ना आवंटन का आदेश जारी किया है।
इसके लिए गन्ना समिति सिसवा बाजार परिक्षेत्र के मिलगेट, डोमा फॉर्म, जयश्री प्रथम और द्वितीय, बहुआर, बजही, पिपराकाजी प्रथम और द्वितीय, लेदी, बजहा प्रथम और द्वितीय, मिश्रवलिया प्रथम और द्वितीय, बैठवलिया, झूलनीपुर, बढ़या, सिंदुरिया, मिठौरा के अलावा फरेंदा गन्ना समिति परिक्षेत्र के सिसवा अमहवा, सिधवारी, बृजमनगंज गन्ना समिति परिक्षेत्र के बहदुरी, खड्डा गन्ना समिति परिक्षेत्र के मदनपुर प्रथम और द्वितीय, सोहगीबरवा, शिवपुर, कलनही, छितौनी गन्ना समिति परिक्षेत्र के गेमन छपरा, गेठिहवा, छितौनी द्वितीय, बेलवनिया सहित कुल 31 क्रय केंद्र बनाया गया है।