{"_id":"63349e201c7f196beb15f09c","slug":"success-will-be-achieved-in-making-an-accomplished-district-only-with-holistic-effort-maharajganj-news-gkp452147979","type":"story","status":"publish","title_hn":"समग्र प्रयास से ही निपुण जिला बनाने में मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समग्र प्रयास से ही निपुण जिला बनाने में मिलेगी सफलता
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय कार्यशाला में मंचासीन एडी बेसिक व अन्य।
- फोटो : MAHARAJGANJ
समग्र प्रयास से ही निपुण जिला बनाने में मिलेगी सफलता
विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला में बोले सहायक निदेशक बेसिक
महराजगंज। समग्र प्रयास से ही जिले को निपुण जिला बनाया जा सकता है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोग संकुल स्तर से ही निपुण लक्ष्य को हासिल करने की प्रभावी कार्ययोजना बनाएं, तभी उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
ये निर्देश सहायक निदेशक बेसिक सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित निपुण भारत कार्यक्रम के जिला स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक संकुल व एआरपी बेेहतर तालमेल बनाते हुए इस कार्य को कराना सुनिश्चित करें। राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य सहयोगात्मक पर्यवेक्षण करें। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अभिजीत सिंह ने कहा कि भाषा व गणित विषय के लक्ष्य को पूरा कराने में सभी अपनी जिम्मेदारियों को निभाएं। बीएसए आशीष कुमार सिंह ने कहा कि निपुण भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा करने में प्रधानाध्यापक से लेकर बीईओ को मिलकर कार्य करना होगा।
इससे पूर्व कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी दुर्गेश यादव, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अरविंद त्रिपाठी, जिला समन्वयक आरपी सिंह, वीरेंद्र सिंह, सभी खंड शिक्षा अधिकारी, डायट मेंटर, राज्य संदर्भदाता समूह के सदस्य व एकेडमिक रिसोर्स पर्सन मौजूद रहे।