फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Success: Five tonnes of urea recovered along with a truck at the border, smuggler arrested

Maharajganj News: कामयाबी..सीमा पर ट्रक सहित पांच टन यूरिया बरामद, तस्कर गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2025 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Success: Five tonnes of urea recovered along with a truck at the border, smuggler arrested
महराजगंज/कोल्हुई। नेपाल सीमा पर पुलिस ने 100 बोरी यूरिया (करीब 5 टन) से लदे एक मिनी ट्रक को पकड़ा है। तस्करी में शामिल एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई थाना कोल्हुई क्षेत्र के जोगियाबारी के पास मंगलवार रात करीब 8:15 बजे की गई। ट्रक, यूरिया और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग नौतनवा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेन मीणा के निर्देशन में सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने जांच के दौरान संदिग्ध मिनी ट्रक को रोका। तलाशी में ट्रक से नेपाल ले जाई जा रही 100 बोरी भारत ब्रांड यूरिया बरामद हुई। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शेषमन गौतम (26), निवासी ग्राम नौनिया, थाना सौनौली के रुप में हुई है। उसके खिलाफ थाना कोल्हुई में कस्टम एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया गया है।

नेपाल में यूरिया की भारी किल्लत की वजह से सब्सिडी वाली भारतीय यूरिया की अधिक मांग है। पिछले कुछ महीनों से जिले की सीमा पर यूरिया तस्करी के कई मामले सामने आ चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि नेपाल सीमा पर आवश्यक वस्तुओं की तस्करी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को यूरिया समेत कस्टम को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed