फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Submitted a memorandum to the DM demanding construction of the dam.

Maharajganj News: डीएम को ज्ञापन सौंपकर बंधा निर्माण की मांग की

Tue, 11 Nov 2025 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Submitted a memorandum to the DM demanding construction of the dam.
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रोहिन नदी के किनारे बसे ग्राम पंचायत केवलापुर खुर्द, सलामतगढ़ व तहसील सदर के ग्रामीणों की बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोकर लगाने और नए बंधे के निर्माण की मांग की गई है।
विज्ञापन

सुरेश चंद साहनी ने बताया कि केवलापुर खुर्द, बागापार, चानकी, जिनवापुर, चट्टा टोला, जगपुर, सलामतगढ़, अराजी सुबाईन, पिपरहवा, औरहवा, जिगिनिअहवा, मगरहिया, सोनराडीह, रानीपुर, गौहरपुर समेत दर्जनों गांव रोहिन नदी की बाढ़ से प्रभावित होते हैं। मुख्य मांगों में केवलापुर खुर्द के जिनवापुर टोला और सलामतगढ़ के जगपुर टोला में ठोकर लगवाना शामिल है। यह अति पिछड़ा क्षेत्र हर साल बाढ़ की विभीषिका से जूझता है, जिससे सैकड़ों किसानों की फसलें नष्ट हो जाती हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है। इस दौरान संतराज, चन्नर, राजेश पासवान, अजय पाल, रामू पासवान, हरिश, गंगासागर, अंगद चौहान, उमेश चंद, गणेश व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed