फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Subhaspa held a meeting and discussed the strategy for the Panchayat elections.

Maharajganj News: सुभासपा ने बैठक कर पंचायत चुनाव की रणनीति पर की चर्चा

Sat, 08 Aug 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Subhaspa held a meeting and discussed the strategy for the Panchayat elections.
जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ बैठक, संगठन विस्तार पर दिया जोर
विज्ञापन

महराजगंज। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की जिला इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर राजभर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में मंत्री प्रतिनिधि कबिलास राजभर मौजूद रहे।
जिला प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र सिंह ने बताया कि बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने तथा गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने पर जोर दिया। संगठन विस्तार और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सदस्यता अभियान के तहत कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें रोमन शर्मा, मिठ्ठू राजभर, रामानंद पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। पार्टी नेताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पंचायत चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव संगठन की ताकत का महत्वपूर्ण आधार है और सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारियों में जुट जाना चाहिए।

बैठक में जितेन्द्र पासवान, शैलेश गुप्ता, विष्णु स्वरूप श्रीवास्तव, अखिलानंद शर्मा, उमेश राजभर, बृजेश राजभर, जहरुद्दीन सिद्दीकी, संतोष भारती, मनोज कुमार वरुण, चन्द्रकेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed