फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students started hunger strike demanding ST certificate

Maharajganj News: एसटी प्रमाणपत्र की मांग पर छात्रों ने शुरू की भूख हड़ताल

Tue, 16 Dec 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Students started hunger strike demanding ST certificate
फरेंदा तहसील परिसर में एसटी प्रमाण पत्र की मांग को लेकर धरना द्रेते छात्र। 
फरेंदा। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए जाने की मांग को लेकर गोंड धुरिया समाज के छात्रों ने सोमवार को फरेंदा तहसील परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि तहसीलदार भारत के राजपत्र एवं शासनादेश के बावजूद उनके आवेदन निरस्त कर रहे हैं। इससे वे विभिन्न भर्तियों और प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

भूख हड़ताल का नेतृत्व समाज के जिलाध्यक्ष अंगद गोंड कर रहे हैं। उनके साथ वशिष्ठ गोंड, दिलीप गोंड, नंद्रिका गोंड, बनवारी लाल धुरिया, गंगाराम गोंड, मुकेश धुरिया, लालमन धुरिया, रामकरन गोंड, बाबूलाल गोंड, दीपक धुरिया, सुदामा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में छात्र समाज के लोग धरने पर बैठे हैं। लोगों का कहना है कि प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वे आंगनबाड़ी भर्ती, एसएससी जीडी, होमगार्ड भर्ती, छात्रवृत्ति एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित हो रहे हैं। जबकि उनके परिवार के कई सदस्यों के अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र पूर्व में जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों के परिवार के सदस्यों को प्रमाण पत्र जारी हो चुके हैं। इसके अलावा कई परिवारों के पास टीसी व अन्य अभिलेखों में गोंड, धुरिया जाति दर्ज होने के साक्ष्य मौजूद हैं। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि शासनादेश के विरुद्ध लेखपालों ने भी गलत रिपोर्ट लगाकर आवेदन निरस्त किए हैं। उन्होंने संबंधित लेखपालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई, तहसीलदार फरेंदा का गैर जनपद स्थानांतरण और शपथ पत्र के आधार पर शीघ्र जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed