{"_id":"689b9e0be71bbb1582000964","slug":"students-skills-and-knowledge-of-culture-will-increase-through-participation-seminar-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-157007-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सहभागिता गोष्ठी से विद्यार्थियों का बढ़ाएंगे कौशल और संस्कृति का ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सहभागिता गोष्ठी से विद्यार्थियों का बढ़ाएंगे कौशल और संस्कृति का ज्ञान
विज्ञापन
महराजगंज। 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा के तहत सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने को गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। सामुदायिक सहभागिता का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति, स्थानीय कौशल एवं संस्कृति की जानकारी, भूमि, शिक्षण सामग्री एवं धन आदि का सहयोग तथा विद्यालय की बैठकों में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
जनपद में कुल 29 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 6 हजार विद्यार्थी नामांकित हैं। शिक्षा स्तर मजबूत करने व नामांकन संख्या में इजाफा करने के लिए राज्य परियोजना कार्यालय की तरफ से नई कार्ययोजनाएं प्रभावी कर यहां की शिक्षण व्यवस्था अन्य से बेहतर करने पर जोर है।
अबतक कॅरिअर गाइडेंस,उच्च शिक्षण संस्थानों का भ्रमण व्यवस्था प्रभावी की गई। इसका उद्देश्य बच्चों को राज्य की अलग-अलग गतिविधियों से रूबरू कराना है। अब समग्र शिक्षा के तहत सामुदायिक सहभागिता के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य उद्देश्य विद्यालय में विद्यार्थियों का शतप्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति, अधिगम सम्प्राप्ति, स्थानीय कौशल एवं संस्कृति की जानकारी, विद्यालय के भौतिक संसाधन में अभिवृद्धि करनी है।