{"_id":"66f2dbfabf8475db900be877","slug":"students-showed-enthusiasm-to-participate-in-the-festival-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132102-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विद्यार्थियों ने दिखाया महोत्सव में प्रतिभाग का उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विद्यार्थियों ने दिखाया महोत्सव में प्रतिभाग का उत्साह
Tue, 24 Sep 2024 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Sep 2024 09:04 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक काॅलेज के सभागार में मंगलवार को महराजगंज महोत्सव में सहभागिता के लिए स्क्रीनिंग हुई। इसमें 100 स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन विभिन्न प्रारूपों के लिए किया। महोत्सव में प्रतिभाग करने का उत्साह बच्चों के चेहरे पर देखा गया।
महोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने के लिए 34 प्रतिभागियों ने प्रतिभा दिखाई। इसी प्रकार क्विज के लिए 15 प्रतिभागियों ने तो विज्ञान माडल प्रदर्शनी में 100 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में 20 स्कूल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्क्रीनिंग कमेटी के लोगों ने विज्ञान मॉडल को देखकर माडल से संबंधित सवाल भी किया। मॉडल देखने के साथ बताए गए जवाबों के अनुसार ही प्रतिभागियों को अंक प्रदान किया गया। सभी माॅडल बिना थर्माकोल की मदद से तैयार किए गए थे।
रंगोली निर्माण को भी देखा, जिसमें प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया था। रंगोली के आकर्षण व छिपे संदेश के आधार पर अंक प्रदान किए गए। क्विज प्रतियोगिता में विज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे गए। एकल व समूह नृत्य में छूटे प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति दी। सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक स्क्रीनिंग हुई। कमेटी के नोडल जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर को स्क्रीनिंग का परिणाम घोषित करते महोत्सव में प्रतिभाग का मौका प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि, राजकीय सिंहपुर के प्रधानाचार्य अनमोल यादव, विमल पांडेय, देवेंद्र पांडेय, अमरेंद्र शर्मा, पंकज मौर्य, शिरोमणि दुबे, अविनाश मौजूद थे।