फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students should not be afraid, the police accompany them at every step

छात्राएं डरें नहीं, पुलिस हर कदम पर साथ

Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Students should not be afraid, the police accompany them at every step
छात्राएं डरें नहीं, पुलिस हर कदम पर उनके साथ
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता मुहित के तहत सेक्रेड हार्ड सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में आयोजित पुलिस की पाठशाला में बोले सीओ
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल मुहिम के तहत निचलौल कस्बे के सेक्रेड हार्ड सीनियर सेकेंड्ररी स्कूल में शुक्रवार को पुलिस की पाठशाला का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि छात्राएं डरें नहीं, वे सिर्फ शिकायत करें। उन्होंने पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। हेल्पलाइन नंबर, शिकायत कैसे और कहां करें, इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में 86 लोग शामिल हुए।
उप जिलाधिकारी रामसजीवन मौर्य ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत जागरूकता का संदेश दिया गया। बेटियों की सुरक्षा के लिए शासन प्रशासन गंभीर है। उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि कोई व्यक्ति उन्हें परेशान करता है तो वह इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। पुलिस का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा करना है। अगर किसी को कोई परेशान है तो उसे पुलिस से साझा करें। उन्होंने कहा कि पुलिस फोर्स में शामिल प्रत्येक व्यक्ति आपके बीच का ही है। इसलिए पुलिस से झिझक कैसी। प्रबंधक जीएन त्रिपाठी ने सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। सह प्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने कहा कि छात्राओं को बेहतर ढंग से सुरक्षा संबंधी जानकारी मिली। डॉ. संजय कुमार श्रीवास्तव, जीपी सिंह, जीएन गुप्ता, मंजीत, एस.के. शुक्ला, इरफान अंसारी, ज्ञानेश पाठक, रिंका, शाहीद अली, संजीव मिश्रा, जूूही पटेल आदि मौजद रहे।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं: सार्थक साबित हो रहा महिला हेल्पलाइन नंबर
छात्रा मांशी गुप्ता ने कहा कि एक बात तो स्पष्ट है कि हमें किसी भी परेशानी को दिल में नहीं रखना चाहिए। परिजनों को जानकारी देकर पुलिस की मदद लेनी चाहिए। नेहा अग्रवाल ने कहा कि महिला हेल्पलाइन नंबर हमारी सुरक्षा के लिए सार्थक साबित हो रहा है। समझ आ गया कि 1090 पर कॉल करके हम अपनी परेशानी को आसानी से दूर कर सकते हैं। काजूद दूबे ने कहा कि हमें बिना किसी संकोच के अपनी शिकायत पुलिस से करनी चाहिए। जब शिकायत करेंगे तभी तो हमें पुलिस से मदद मिलेगी। दीपांजली सिंह ने कहा कि हमें घर परिवार के साथ बातों को साझा करना चाहिए। साथ ही विरोध की आदत भी स्वभाव में होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed