फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students should achieve better status by getting education: Principal

शिक्षा ग्रहण कर बेहतर मुकाम हासिल करें छात्र : प्राचार्य

Sat, 03 Aug 2024 09:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 03 Aug 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
Students should achieve better status by getting education: Principal
फरेंदा। लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर में शनिवार को प्रथम वर्ष के नवप्रवेशी छात्रों का दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने किया। छात्रों को काॅलेज परिसर में अनुशासन का पालन करते हुए शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राम पांडेय ने कहा कि प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को अग्रसर बनाने के लिए शिक्षण संस्थानों का निर्माण कराया गया था। छात्र 12वीं पास करके बीए, बीकाम, बीएससी आदि में शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रवेश लेता है। यहीं से उनके जीवन में एक नया बदलाव आता है। वह अनुशासनपूर्वक रहकर शिक्षा ग्रहण करें तो बेहतर मुकाम हासिल करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद ही छात्र को अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है। चीफ प्रॉक्टर अजीत सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरुप विषयों के चयन, अनुशासन एवं गणवेश पर विस्तृत जानकारी दी। प्रो. फैजान अशरफ ने कहा छात्र अपने कैरियर को ध्यान में रखते हुए विषयों का चयन करें। डॉ. शिव प्रताप सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौरभ सिंह परिहार ने किया। इस दौरान डॉ. प्रवीण कुमार मिश्र, डॉ. तृप्ति त्रिपाठी, बृजेश कुमार वर्मा, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. बाल गोविंद मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed