{"_id":"62e8272e65a6aa32230572dc","slug":"students-not-interest-in-govt-college-maharajganj-news-gkp4457231182","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महाविद्यालय: प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में रुचि नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महाविद्यालय: प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में रुचि नहीं
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में रुचि नहीं
महराजगंज। शासन की ओर से उच्च शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने व उसका लाभ विद्यार्थियों को दिलाने के लिए धनेवा में राजकीय महाविद्यालय की स्थापना कराई गई है, विद्यार्थियों उसमें प्रवेश के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इस सत्र में 1,100 सीटों के सापेक्ष अभी तक 250 छात्र-छात्राओं ने ही आवेदन किया है।
जिला मुख्यालय पर उच्च शिक्षा का लाभ छात्र-छात्राओं को दिलाने के लिए कुल चार महाविद्यालय संचालित हैं। लेकिन अन्य महाविद्यालयों की तुलना में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों में रुचि नहीं है।
महाविद्यालय की ओर से 15 अगस्त तक प्रवेश लेने की व्यवस्था बनाई गई है। इस बार 1,100 सीटों के सापेक्ष अब तक महज 250 आवेदन का बिकना व 100 से अधिक प्रवेश होना यह दर्शाता है कि विद्यार्थियों में प्रवेश के लिए रुचि नहीं है।
विज्ञापन
इतनी सीटों पर लिया जाना है प्रवेश
महाविद्यालय में कला संकाय में 560 सीटों पर, वाणिज्य संकाय में 180 सीटों पर तथा विज्ञान वर्ग में गणित में 180 व जीव विज्ञान में 180 सीटों पर प्रवेश लिए जाने की व्यवस्था है।
शिक्षकों की पूरी उपलब्धता
महाविद्यालय में कला, विज्ञान व वाणिज्य संकाय की कक्षाओं को नियमित रुप से संचालित किए जाने के लिए सभी विषयों के शिक्षक हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को नियमित रुप से कक्षाओं में उपस्थिति पर जोर दिया जा रहा है।
राजकीय महाविद्यालय में शिक्षण कार्य अपने तय मानकों पर ही कराया जाएगा। कम प्रवेश को बढ़ाए जाने की दिशा में सार्थक प्रयास किए जाएंगे।
- डॉ. विनोद कुमार पाल, प्राचार्य डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय