फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students jumped with joy as soon as the result came

Maharajganj News: परीक्षा परिणाम आते ही खुशी से उछल पड़े विद्यार्थी

Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 13 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Students jumped with joy as soon as the result came
सोशल मीडिया पर मेधावियों को बधाई देने की लगी रही होड, स्कूल संचालकों ने पोस्ट की मेधावियों की फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सीबीएसई के 12वीं व 10वीं का परीक्षा परिणाम आते ही विद्यार्थी खुशी से उछल पड़े। शुक्रवार की दोपहर में विद्यार्थी अपने स्कूल पहुंचे। यहां परिणाम की जानकारी देने की व्यवस्था की गई थी। परिणाम घोषित हुआ तो छात्र-छात्राओं के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्ष भर की गई मेहनत का परिणाम आते ही सबसे पहले गुरुजनों को नमन कर विद्यार्थी भाउक हो गए।
शहर में विशप एकेडमी के छात्र-छात्राओं के लिए उत्सव का दिन रहा। सुबह 11 बजे विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे। प्रबंधक बीके तिवारी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

डिवाइन पब्लिक स्कूल पड़री बुजुर्ग में भी शिक्षक परिणाम पर चर्चा कर रहे थे। अन्य स्कूलों में भी यही हाल रहा। स्कूलों की ओर से सोशल मीडिया पर मेधावी विद्यार्थियों की तस्वीरें पोस्ट कीं। चंद मिनटों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तस्वीरों की भरमार हो गई। सभी स्कूल अपनी अपनी उपब्धियों से भरा पोस्टर पोस्ट करने लगे। सेंट जोसेफ स्कूल में भी छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। प्रबंधक सीजे थामस ने बताया कि परिणाम काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed