कम अंक पाने वाले विद्यार्थी कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे
महराजगंज। सेंट जोसेफ स्कूल के सीबीएसई 10वीं के विद्यार्थियों ने कम अंक देने का आरोप लगाते हुए आंदोलित हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। जिला विद्यालय निरीक्षण से जन सूचना अधिकार के तहत दो बिंदुओं पर सूचना मांगी। विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा कि प्री बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक मिले थे, लेकिन 10 का परिणाम घोषित हुआ तो 65 प्रतिशत से भी कम अंक मिले।
विद्यार्थियों ने कहा कि प्री बोर्ड में उन्होंने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। 10वीं के अंकपत्र मिलने पर 65 प्रतिशत से कम अंक दिए गए। अंक देने में शासन की गाइडलाइन का उल्लंघन किया गया है। उसकी सत्यापित प्रति जिला विद्यालय निरीक्षण से मांगी गई है। इस मौके पर अक्सा, जानकी, शिवांगी, अमृता, स्नेहलता, नीलम, आदर्श, अविनाश, प्रियांशु, अमृत, नीरज, प्रशांत, आदित्य, कमलेश आदि मौजूद रहे। उधर, सेंट जोसेफ स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस ने कहा कि जिन विद्यार्थियों के नंबर कम आए है, उनसे पुन: परीक्षा का आवेदन भरवाया जाएगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर के मध्य परीक्षा होगी। स्कूल प्रशासन विद्यार्थियों के हित के प्रति गंभीर है। रेमिडियल क्लासेस 16 अगस्त से गणित, विज्ञान सहित अन्य विषयों की शुरू होगी।