फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Students are studying for eight to nine hours by making a time table.

Maharajganj News: समय सारणी बनाकर आठ से नौ घंटे पढ़ाई कर रहे छात्र

Tue, 30 Jan 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 30 Jan 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Students are studying for eight to nine hours by making a time table.
महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी में छात्र जुटे हैं। इन दिनों विद्यार्थी करीब आठ से नौ घंटे पढ़ाई कर रहे हैं। जिनका कोर्स पूरा नहीं है, वे कोचिंग में अधिक वक्त गुजार कर तैयारी करने में जुटे हैं। खेल, संगीत या अन्य किसी चीज में रूचि रखने वाले छात्र भी उधर ध्यान कम दे रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए परिषद ने 109 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर 73033 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसमें हाईस्कूल के 42035 इंटरमीडिएट के 30989 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2023 की परीक्षा पिछले वर्ष 115 केंद्रों पर हुई थी, लेकिन इस बार 109 परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं 2023 की परीक्षा में कुल 77 हजार 904 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें हाईस्कूल के 44159 व इंटरमीडिएट के 33745 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। जबकि इस वर्ष 2024 में 73033 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल के 42035 व इंटरमीडिएट के 30989 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस वर्ष 4871 परीक्षार्थी घट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed