{"_id":"64f4dda24056c598d30b8294","slug":"students-and-schools-are-lax-in-inspire-registration-extended-date-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1022-5072-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: इंस्पायर पंजीकरण में शिथिल हैं विद्यार्थी और विद्यालय, बढ़ी तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: इंस्पायर पंजीकरण में शिथिल हैं विद्यार्थी और विद्यालय, बढ़ी तिथि
विज्ञापन
- अब 30 सितंबर तक पंजीकरण कराने का अवसर, लाभ उठा सकते हैं छूटे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। इंस्पायर अवार्ड याेजना के पंजीकरण में अभी जिले की रफ्तार सुस्त है। पंजीकरण के लिए विद्यालय और विद्यार्थियों द्वारा रुचि नहीं दिखाई जा रही है। अब तक माध्यमिक के महज 30 प्रतिशत विद्यालयों ने पंजीकरण कराया है, वहीं परिषदीय विद्यालयों की स्थिति अत्यंत खराब है।
इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत माध्यमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को प्रतिभाग करना है। उन्हें जिले स्तर पर अपना मॉडल प्रस्तुत करने से पहले पंजीकरण भी कराना है। जिले के 244 माध्यमिक विद्यालयों में से अब तक 72 विद्यालयों के विद्यार्थियों 350 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय स्तर के 658 विद्यालयों में से अब तक महज एक विद्यालय ने पंजीकरण में अपनी रुचि दिखाई है। इसे देखते हुए पंजीकरण की तिथि को बढ़ाते हुए 30 सितंबर कर दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विद्यालयों की लापरवाही से नहीं बढ़ रही है प्रगति
पंजीकरण की प्रगति विद्यालयों व उनके जिम्मेदारों की वजह से नहीं बढ़ पा रही है। पूर्व माध्यमिक व कंपोजिट के 658 एवं माध्यमिक विद्यालय के 256 प्रधानाचार्यों को कुल 4,570 विद्यार्थियों का पंजीकरण कराना है, मगर शिथिलता से यह लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। रविवार की सुबह तक 73 विद्यालयों के 355 विद्यालयों ने पंजीकरण कराया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इंस्पायर अवार्ड योजना विज्ञान में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए लाभप्रद है, विद्यार्थी उसका लाभ उठाएं।
सुरेंद्र प्रसाद, नोडल शिक्षक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इंस्पायर योजना के पंजीकरण में शिथिलता दिख रही है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य बच्चों को पंजीकरण के लिए प्रेरित करने का कार्य करें।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक