फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   student union election four withdrew their name.

चार प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम, अब नौ आजमाएंगे भाग्य

Thu, 05 Sep 2019 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
student union election four withdrew their name.
पीजी कालेज में छात्र संघ चुनाव को लेकर पर्चे की जांच करते चुनाव अधिकारी। - फोटो : MAHARAJGANJ
चार ने वापस लिया नाम, अब नौ प्रत्याशी आजमाएंगे भाग्य
विज्ञापन

महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन करने वाले कुल 13 प्रत्याशियों में से गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। अब चार पदों पर कुल नौ प्रत्याशी ही मैदान में हाथ आजमाएंगे।
चुनाव अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री पद पर चार तथा उपाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इनमें से अध्यक्ष पद पर मंदीप पटेल, उपाध्यक्ष पद पर मंजेश कुमार, महामंत्री पद पर अजय कुमार तथा संयुक्त मंत्री पद पर शिवानंद ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इससे उपाध्यक्ष व संयुक्त मत्री पद पर प्रत्याशी की निर्विरोध जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं, अध्यक्ष पद पर सर्वाधिक चार तथा महामंत्री पद पर कुल तीन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन

-----------
अनुशासन समिति ने जांचा नामांकन पत्र
अनुशासन समिति में शामिल डॉ. प्रशांत पांडेय, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव,डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. केआर यादव, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय, गोपाल सिंह, धर्मवीर, देवेंद्र पाठक द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि वैध प्रत्याशियों की सूची शुक्रवार को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी ने बताया कि संकाय प्रतिनिधि के पद पर किसी ने पर्चा नहीं भरा है। इसके चलते यह पद खाली रहेंगे।
------------
अलग-अलग रंग के होंगे मतपत्र
छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए च़ुनाव समिति द्वारा अलग-अलग रंग के मतपत्र छपवाए जाएंगे। मतपत्रों पर कोडिंग भी की जाएगी जिससे कि किसी प्रकार की गड़बड़ी न की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed