फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Student jumps from Trimuhani Bridge; goes missing.

Maharajganj News: त्रिमुहानी पुल से छात्र ने लगाई छलांग, लापता

Tue, 08 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Student jumps from Trimuhani Bridge; goes missing.
फरेंदा। महराजगंज मार्ग स्थित त्रिमुहानी पुल से सोमवार दोपहर एक छात्र ने छलांग लगा दी। छात्र को पुल से कूदते देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन, फरेंदा और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुल पर छात्र की साइकिल और स्कूल बैग बरामद हुआ है। छात्र की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लखरहिया गांव निवासी हिमांशु यादव (14) खुटहा स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। परिजन के अनुसार, सोमवार को वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान त्रिमुहानी पुल से उसके छलांग लगाने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही परिजन और विद्यालय के शिक्षक मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी पहुंचकर छात्र की तलाश शुरू की।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के इलाके में काफी देर तक छानबीन की लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं मिला। नदी में भी उसकी तलाश की जा रही है। छात्र ने पुल से छलांग क्यों लगाई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि छात्र की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। छात्र के पुल से छलांग लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed